राजनांदगांव : पटवारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन…

राजनांदगांव – फर्जीवाड़ा और मनमानी करने वाले 420 के आरोपी सजायाफता पटवारी तुलसीराम साहू वर्तमान पदस्थ तहसील छुरिया को पटवारी पद से निष्कासित कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई है। भूमि में अन्य अवैध कारोबार एवं अन्य फर्जी कार्य की उच्च स्तरीय जांच की मांग पर ग्रामीणों ने जनचौपाल में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

पटवारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण जनचौपाल में पोस्टर के साथ पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि 420 करने वाला सजायाफ्ता पटवारी तुलसीराम साहू अभी तहसील छुरिया में पदस्थ है। पटवारी ने विभिन्न जिलों में भू-माफिया के साथ धड़ल्ले से भूमि की अवैध ढंग से खरीदी-बिक्री की। भू-स्वामी की जगह किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा करना फर्जी ढंग से भूमि का क्रय- विक्रय करना, अवैध प्लॉटिंग,किसानों काम कराने, ऋण पुस्तिका बनाने पैसे की मांग करना, नहीं देने पर चक्कर कटवाना, किसानों को पटवारी तुलसीराम लंबे समय से परेशान कर रहे हैं।

पटवारी तुलसीराम साहू जो पूर्व में टेडेसरा, अंजोरा एवं अन्य जगहों पर पदस्थ थे। थाना सोमनी में अपराध क्रमांक 250/2022 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी, थाना नंदिनी नगर भिलाई में अपराध क्रमांक 17/2022 भादवि धारा 420, 34, 467, 468, 471, 120 बी फरमा इकरारनामा स्टाम्प पेपर में छेड़खानी की। थाना सिटी कोतवाली दुर्ग अपराध क्रमांक 1095/ 2018 भादवि धारा 294, 451, 506, 34 बी का अपराध है।

ग्रामीणों ने बताया कि भू-माफिया के साथ पुरोहित लॉज को खाली कराने का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। थाना अंडा में धारा 451, 186, 353, 323, 34 बी, उतई में धारा 498 बी, 34 दहेज प्रकरण, सोमनी में किसान को ऋण पुस्तिका वापस लौटाने पैसों की मांग, उतई में 420, 467, 468, 471 का मामला, पद्मनाभपुर में उधारी पैसे लेकर जमीन दिलाने का लालच तथा पैसे को वापस नहीं करने का मामला दर्ज है।

सजायाफ्ता पटवारी दुर्गम क्षेत्र में ट्रांसफर होने पर हाईकोर्ट में ट्रांसफर संबंधित याचिका लगाकर अपने बूढ़े मां-बाप का स्वास्थ्य संबंधित झूठा दस्तावेज तैयार कर ट्रांसफर रोकने का प्रयास किया जाता है। अवैध कार्य करने के बाद भी पदस्थ है। वर्ष 2022 में अपने सगे भांजे फौजी लोकेश साहू की भूमि का फर्जी इकरारनामा तथा फर्जी हस्ताक्षर कर उसकी भूमि अवैध ढंग से बेची गई। जिसकी प्रशासन से कई बार शिकायत की गई।