back to top

दुर्ग : शराबी युवक की हत्या ,माता-पिता व भाई ने मिलकर की हत्या…

दुर्ग / धमधा थाना क्षेत्र में बीती रात एक शराबी की उसके माता-पिता व भाई ने मिलकर हत्या कर दी। मृतक घर पर आए दिन विवाद करता और शराब के लिए पैसे मांगा करता था। नहीं देने पर सभी से झगड़ा करता था। इससे तंग आकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने सूचना के बाद शव को बरामद किया और मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार धमधा थाना अंतर्गत ग्राम कोनका निवासी गंगाधर (42) का शव मृतक के घर पर संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया। पुलिस ने उसके सिर, गर्दन व शरीर पर चोंट के निशान पाए । जांच के दौरान पता चला कि गंगाधर का अपने परिवार वालों से रोज झगड़ा होता रहता था। एक दिन पहले वह शराब के लिए अपने घर में हंगामा कर रहा था।

इस के बाद उसके पिता द्वारिका पटेल, धनराज पटेल , माता दुरपति पटेल, भाई मनी राम पटेल से गाली गलौच करने लगा। इस दौरान मारपीट हुई जिस पर चारों ने मिलकर गंगाधर की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page