back to top

राजनांदगांव : पति व सास-ससुर निकले नवविवाहित की मौत के आरोपी….

राजनांदगांव / खैरागढ़ ग्राम पंचायत मुतेडा के आश्रित ग्राम नवागांव कला में बीते 2 जून को फांसी पर झूलने वाले नवविवाहिता के मामले को आखिरकार खैरागढ़ पुलिस ने सुलझा लिया। मृतिका का नव विवाहिता के पति व सास-ससुर ही उसकी मौत के आरोपी निकले।

Advertisements


जानकारी अनुसार बीते 2 जून को ग्राम नवागांव कला की रहने वाली रुकमणी साहू पति राजेश साहू 23 वर्ष अपने मकान के एक कमरे में फांसी लगा ली थी । जिसके बाद मामले की सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतिका के शव का पंचनामा बनाकर मामले में मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया गया था।


मामले में एसडीओपी पति सहित पुलिस की टीम मृतिका के घर ग्राम नवागांव कला पहुंची जहां जांच निरीक्षण कर मृतिका के पति राजेश साहू 23 साल,उसके ससुर धनीराम साहू 50 साल उसकी सास दशौदा बाई 45 साल के संदेह के आधार पर थाना लाया गया । जहां उनसे कड़ी पूछताछ की गई ।

जिसके बाद तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया। तीनों आरोपियों के द्वारा रुक्मणी साहू को फांसी पर लटका कर जान से मारने की बात कबूली जाने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 304 बी ,34 के तहत अपराध दर्ज किया गया। वहीं आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page