back to top

राजनांदगांव: पत्नी और बच्चों से विवाद करना पड़ा भारी, लालबाग पुलिस ने की कार्रवाई…

राजनांदगांव। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लालबाग पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में लगातार शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना लालबाग क्षेत्र के राजभानपुरी निवासी सुखनंदन साहू (35 वर्ष) द्वारा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ विवाद एवं मारपीट कर शांति भंग किए जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस ने संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका को देखते हुए आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। इसके अलावा आरोपी के विरुद्ध धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय जिला राजनांदगांव में पेश किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page