राजनांदगांव : पत्रकारिता विभाग का ऑनलाइन परीक्षा जानकारी संबंधित कार्यशाला का आयोजन….


खासकर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं को नेटवर्क की समस्या से सावधान रहने को कहा

Advertisements

सेमेस्टर परीक्षा अन्य विश्वविद्यालय की परीक्षा से अलग है

राजनांदगांव 23 मई 2021- शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. बी.एन. मेश्राम के निर्देशन व पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बी.एन. जागृत के मार्गदर्शन में वर्चुअल परीक्षा की जानकारी संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। वर्चुअल कार्यशाला में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर (बी.ए. जे.एम.सी.) सेमेस्टर परीक्षा जुलाई , दिसंबर 2020 का 24 मई से ऑनलाइन माध्यम से प्रारंभ हो रही है।

इस अवसर पर पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बी. एन. जागृत. ने कहा कि यह सेमेस्टर परीक्षा अन्य विश्वविद्यालय की परीक्षा से अलग है क्योंकि इस विश्वविद्यालय में एक समय सारणी निर्धारित किया गया है जिसमें 2 घंटा उत्तर लिखने और एक घंटा में उत्तर पुस्तिका को पीडीएफ फाइल बनाकर भेजने के लिए समय दिया हुआ है तो सभी विद्यार्थियों को अपने परीक्षा समय से पूर्व पूर्ण रूप से तैयार रहने को कहा गया खासकर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं को नेटवर्क की समस्या से सावधान रहने को कहा।

वहीं पत्रकारिता विभाग की सहायक प्राध्यापक अमितेश सोनकर ने वर्चुअल माध्यम से परीक्षा में अपने उत्तर पुस्तिका का फ्रंट पेज कैसे तैयार किया जाना है, एवं कैसे फिलप किया जाना है, उत्तर पुस्तिका कैसे बनाना है, प्रश्न पत्र किस तरह से आएगा।, उत्तर पुस्तिका स्कैन कर पीडीएफ फाइल बनाना, कंप्रेस करना और किस नाम से फाइल तैयार किया जाना है आदि परीक्षा संबंधित जानकारी मोबाइल स्क्रीन शेयर के माध्यम से जानकारी दिया।

वहीं विभाग की साहयक प्राध्यापक दीक्षा देशपांडे व रेशमी साहू ने कहा कि परीक्षा को बहुत ही सावधानी से दिलाएं। यदि कोई भी छात्र- छात्राओं को किसी भी परीक्षा संबंधित परेशानी होगी तो वह हम सभी से संपर्क कर सकते हैं। कार्यशाला के माध्यम जानकारी प्राप्त हुआ है उसे ध्यान में रखते हुए परीक्षा दिलाने की सलाह दी।

कार्यशाला के अंत में जिस किसी भी छात्र-छात्राओं को किसी भी तरह से परेशानी थी वह अपने परेशानी को पूछ कर दूर किया। इस दौरान दिग्विजय महाविद्यालय पत्रकारिता विभाग के समस्त सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
जिस की पूर्ण जानकारी पत्रकारिता विभाग के छात्र हरीश सोनवानी ने दी ll