back to top

राजनांदगांव : पदोन्नति सहायक शिक्षक (एलबी) की पदस्थापना के लिए काऊसिलिंग का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव 02 अगस्त 2024। जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल ने बताया कि जिले में पदस्थ सहायक शिक्षक (एलबी) ई संवर्ग को प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) के पद पर पदोन्नति किया गया है। पदोन्नति के बाद पदस्थापना के लिए डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बसंतपुर राजनांदगांव में काऊसिलिंग का आयोजन किया गया। 

काऊसिलिंग में पदोन्नत 157 सहायक शिक्षक (एलबी) को शामिल किया गया। जिसमें विकासखंडवार कुल 166 रिक्त पद के विरूद्ध काऊंसिलिंग किया गया। काऊसिलिंग में राजनांदगांव विकासखंड के 10, डोंगरगांव विकासखंड के 9, डोंगरगढ़ विकासखंड के 74, छुरिया विकासखंड के 36 कुल 129 पदोन्नत सहायक शिक्षकों ने पदस्थापना स्थान चयन किया। 

काऊंसिलिंग में राजनांदगांव विकासखंड के 11, डोंगरगढ़ विकासखंड के 2, छुरिया विकासखंड के 1 कुल 14 पदोन्नत सहायक शिक्षक अनुपस्थित रहे। काऊंसिलिंग में राजनांदगांव विकासखंड के 7, डोंगरगांव के 3, डोंगरगढ़ विकासखंड के 4  कुल 14 पदोन्नत सहायक शिक्षक पदस्थापना स्थान चयन में असहमति प्रदान की।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि काऊसिलिंग के लिए समिति द्वारा प्राप्त अभ्यावेदनों का निराकरण करते हुए प्राथमिकता क्रम निर्धारित की गई थी। जिसमें महिला दिव्यांग, पुरूष दिव्यांग, महिला गंभीर बीमारी, पुरूष गंभीर बीमारी, शेष महिला वरिष्ठता क्रम एवं अंत में शेष पुरूष वरिष्ठता क्रम को शामिल किया गया था। तत्काल परीक्षण कर पदस्थापना आदेश जारी किया जाएगा। 

पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में एक वर्ष तक संबंधित का पदोन्नति आदेश जारी किया गया जाएगा। काऊसिलिंग में सहायक संचालक शिक्षा श्री आदित्य खरे, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगांव श्री जयंत साहू, सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 
Advertisements

You cannot copy content of this page