back to top

राजनांदगांव: पार्षद अरविंद वर्मा ने वार्ड में किया गैस सिलेंडर और चूल्हे का नि:शुल्क वितरण…

राजनांदगांव- महिलाओं को चूल्हे के धुए से निजात दिलाने के लिए चिकली शांति नगर वार्ड नंबर 6 के पार्षद अरविंद वर्मा ने उज्ज्वला योजना अंतर्गत पात्र महिलाओं को वार्ड कार्यालय के पास निशुल्क गैस सिलेंडर एवं चूल्हे का वितरण किया। जहां महिलाएं भावुक होकर पार्षद अरविंद वर्मा को आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisements

पार्षद अरविंद वर्मा ने कहा कि ऐसी महिलाओं और बेटियों, बहनों को बहुत राहत महसूस होगी जिन्हें घर के चूल्हे के लिए जलावन एकत्र करना पड़ता था घर में खाना बनाने की जिम्मेदारी प्रायः महिलाओं की होती है अब ऐसी घरेलू कामकाजी महिलाओं को लकड़ी और धुएं के साथ संघर्ष नहीं करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा गैस कनेक्शन की सहायता बन उनका कार्यस्थल रसोई धुआं रहित स्वच्छ इको फ्रेंडली होगा जिससे उनकी सेहत भी बेहतर होगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page