
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री एवं राजनांदगांव लोकसभा प्रभारी शाहिद भाई ने केंद्र की मोदी सरकार के बजट 2026 पर हास्यास्पद एवं तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बार-बार भाजपा सरकार विकसित भारत और मिशन 2047 की ढोल पीटती है केंद्र सरकार ने बजट 2026 की प्राथमिकताएं भी साफ हो गई हैं। इस बजट से साफ है कि इसमें गरीब किसान मजदूर और मिडिल क्लास के लिए कुछ भी नहीं है।

मोदी सरकार द्वारा अलग-अलग मंत्रालयों में की गई कटौती साफ दिखती है 👇
ग्रामीण विकास: ₹53,067 करोड़
शहरी विकास: ₹39,573 करोड़
सामाजिक कल्याण: ₹9,999 करोड़
कृषि: ₹6,985 करोड़
शिक्षा: ₹6,701 करोड़
स्वास्थ्य: ₹3,686 करोड़
इतना ही नहीं- बहुप्रचारित ‘जल जीवन मिशन’ का भी बजट 67,000 करोड़ रुपये से घटाकर सीधे 17,000 करोड़ रुपये कर दिया गया।
प्रावधानित जल जीवन मिशन योजना में 67000 करोड़ को 75% कटौती कर मात्र 17000 करोड़ करना आम जनता को शुद्ध पेयजल से वंचित करने वाला निर्णय है मात्र सूचना प्रसारण विभाग जो मोदी जी के चेहरे चमकाने के लिए ही है कि राशि ही खर्च की है ऐसी दशा में आम जनता के लिए बजट में कुछ नहीं है।
सरकार केवल खनिज संपदाओं को लूटने खनिज कारीडोर बनाने में मस्त है पूर्व बजट में की गई कई घोषणाओं में कितने स्मार्ट सिटी बने, कितने बुलेट ट्रेन कहां है चली ,किसानो कि आय दुगनी 2022 में होने की घोषणा थी भाजपा सरकार की हर घोषणा एक जुमला ही साबित हुई है
भाजपा सिर्फ विकास का सब्जबाग दिखाती है कुल मिलाकर बजट आंकड़ों का मायाजाल के अलावा कुछ नहीं है क्योंकि जब पिछले बजट की राशि ही खर्च नहीं हुई ऐसी दशा में विकसित भारत का संकल्प बेमानी है।
ये बजट हमारी अर्थव्यवस्था के सामने आ रही चुनौतियों से निपटने में कुछ भी नहीं करता है, इसलिए यह पूरी तरह से फेल बजट है।









































