back to top

राजनांदगांव: सद्गुरु रविदास जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, हिंदू जागरण मंच ने तिरंगा चौक,गंज लाइन में किया भव्य आयोजन…

राजनांदगांव। संत शिरोमणि सद्गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर हिंदू जागरण मंच द्वारा तिरंगा चौक, गंज लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक समरसता के भाव के साथ संपन्न हुआ।

Advertisements


कार्यक्रम की शुरुआत सद्गुरु रविदास जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने सद्गुरु रविदास जी के जीवन, उनके विचारों एवं समाज सुधार में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सद्गुरु रविदास जी ने समता, समानता और मानवता का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी।


हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि सद्गुरु रविदास जी का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक भेदभाव को समाप्त किया जा सकता है और समरस, सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।


जयंती समारोह के दौरान तिरंगा चौक क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी एवं हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण कर सभी ने सद्गुरु रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के जिला एवं नगर पदाधिकारी, कार्यकर्ता सुशील लड्ढा, सविता बोस, प्रवीण शर्मा, प्रभात गुप्ता, राजू साओ आनंद गुप्ता, महेंद्र जंघेल, हरीश भानुशाली, हितु व्यास, गोविंद साहू, मौसमी शर्मा, ममता शर्मा, राज बहादुर सिंह, आशीष तिवारी, रोहित तिवारी, मनोज गोलछा, रूपचंद सोनी, मिट्ठू खाती, टिंकू सोनी, राकेश सेन, कालु भैया हेमलाल ढीमर एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page