back to top

राजनांदगांव : पिता ने बेचा पैतृक संपत्ति तो खफा बेटे ने कर दी हत्या…

DEMO PHOTO

राजनांदगांव, । पैतृक संपत्ति को बेचने का प्रयास एक पिता की हत्या का कारण बन गया। बेचने से मना करने पर घर में विवाद की स्थिति बनते रहने पर मृतक के पुत्र ने 25 फरवरी शनिवार की रात उस पर टंगिया से वार कर हमेशा के पुलिस ने हत्यारे बेटे को सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। लिए सुला दिया खैरागढ़ थाना में प्रार्थी मेघराज साहू पिता परसराम (55) निवासी ग्राम साल्हेभर्री ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि शनिवार की रात लगभग 2 बजे फत्तेलाल साहू की उसके बेटे टिकेन्द्र साहू ने हत्या कर दी है। प्रार्थी मृतक का बड़ा भाई है।

Advertisements

सुबह 6:30 बजे प्रार्थी अपने बड़े भाई गोपाल साहू के साथ जाकर देखा तो फत्तेलाल साहू अपने कमरे में लहुलुहान मृत अवस्था में पड़ा था। सिर पर घातक चोट का निशान पाया गया। पुलिस ने मृतक फत्तेलाल के पुत्र टिकेन्द्र को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ किया तो उसने बताया कि उसका पिता पैतृक संपत्ति को बेवजह बिक्री कर बिगाड़ रहा था। मना करने पर आये दिन घर में गाली- गलौज, लड़ाई-झगड़ा करता था। इसी बात से परेशान होकर पुत्र टिकेन्द्र ने हत्या कर दिया। रिपोर्ट पर थाना खैरागढ़ में धारा 302 भादंवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

खैरागढ़ राजेश देवदास के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए मय पेट्रोलिंग पार्टी तत्काल रवाना हुए। आरोपी के घर ग्राम साल्हे भर्री में दबिश देकर मौके पर घेराबंदी करते हुए आरोपी टिकेन्द्र साहू पिता फत्लाल साहू को हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page