back to top

राजनांदगांव : पीएमएनए अप्रेंटिसशिप मेला का 9 जनवरी को होगा आयोजन…

राजनांदगांव 03 जनवरी 2023। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में भारत सरकार की शिक्षुता प्रशिक्षण अधिनियम 1961 के अंतर्गत नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत 9 जनवरी को सुबह 9 बजे पीएमएनए अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया गया है।

अप्रेंटिसशिप मेला में विभिन्न प्रतिष्ठानों को अप्रेंटिसशिप, प्लेसमेंट के लिए आमंत्रित किया गया है। सभी शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने सभी शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण पत्र के साथ इस मेला में सम्मिलित होकर अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।