back to top

राजनांदगांव: पुतला दहन कर रहे भाजयुमो के नेता लखीमपुर खीरी और भोपाल के मामले में चुप क्यों – ऋषि शास्त्री…

राजनांदगांव | भाजयुमो की ओर से जशपुर मामले में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किए जाने पर कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता ऋषि शास्त्री ने कहा कि निश्चित ही जशपुर की दुर्घटना अत्यंत ही दुखद थी।

Advertisements

मामले में दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था। साथ ही प्रारंभिक जांच में पाया गया था कि गाड़ी मध्यप्रदेश की थी और ओडिशा की ओर गांजा लेकर जा रही थी।

मुख्यमंत्री ने हादसे में मृतकों के परिजनों को 50 लाख की सहायता मुहैया कराने के साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। ऋषि ने कहा कि भाजपा के लोग जशपुर मामले में सरकार पर दोषारोपण कर रहे हैं पर लखीमपुर खीरी और भोपाल के मामले में चुप क्यों हैं?

Advertisements

You cannot copy content of this page