back to top

राजनांदगांव : पुराने रंजीश के चलते आरोपी ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की ली जान…


आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा
[] रेजर ब्लेड से गला काटकर निर्ममता हत्या के मामले मे डोंगरगांव पुलिस और सायबर के टीम ने 24 घंटे के अन्दर आरोपी को किया गिरफ्तार

Advertisements

[] हत्या के बाद मृतिका के सोने चांदी के सामान और मोबाईल को ले गया था आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले में जा चुका है जेल

राजनांदगांव//डोंगरगांव थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले को लेकर पुलिस ने हत्या के आरोपी को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकार वार्ता आहूत कर पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा किया।थाना डोंगरगांव सूचक चमारिन बाई पति वेदराम मंडावी निवासी कोकपुर ने सूचना दिया की उसके पड़ोस की महिला श्रीमती कुदर बाई उम्र 70 साल का शव मृतिका के कमरे में खून से लतपथ पड़े होने की सूचना पर डोंगरगांव

पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री श्री प्रफुल्ल ठाकुर एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा सर को हालात से अवगत कराकर आवश्यक दिशानिर्देश प्राप्त के तत्काल ग्राम कोकपुर पहुचकर घटना स्थल निरीक्षण कर मामला गंभीर होने से घटना स्थल को सील कर दिनांक 30.09.2022 को एस०डी०ओ०पी० श्रीमती नेहा वर्मा एवं फॉरेंसिक अधिकारी डॉ० मोहन पटेल के साथ थाना प्रभारी भरत बरेठ एंव सायबर सेल से आये कर्मचारियो

के साथ घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मृतिका के शरीर पर आये चोट एंव घटना स्थल से प्राप्त साक्ष्य सबुत को संकलित कर डेड बॉडी को पोस्ट मार्डम के लिये रवाना कर घर एंव आसपास के हालात एव परिजनों के कथन के आधार पर अज्ञात आरोपी के पतासाजी मे जुटे पुलिस को कुछ साक्ष्य मिलने पर संदेह के आधार पर गांव के ही युवक रोशन उईके पर संदेह एंव उसके संदेहासपद गतिविधि के आधार पर बारीकी से पूछताछ करने पर वह बार बार अपना पिछले पाँच दिन का

कार्यकलाप को बदल बदल कर बताता रहा उसके दाहिने हाथ में आये चोट के निशान और चेहरे पर नाखूने से नोचने का निशान के संबंध में संतुष्टी पूर्ण जवाब न मिलने पर कड़ाई से पुछताछ करने पर संदेही रोशन उईके ने यह कबुल कर लिया कि मृतिका कुंवर बाई द्वारा तीन माह पूर्व उसके घर में हुये चोरी को लेकर रोशन पर शंका करती थी और बार बार गाली गलौच करती थी । जिससे संदेही रोशन उईके घटना दिनांक 27.09.2022 के रात्रि 8.45 बजे करीबन मृतिका के घर गया ।

और मुझे क्यो गाली गलौच कर मुझे चोर कहकर मोहल्ले में बदनाम करती हो कहने पर महिला द्वारा फिर से गाली गलौच करने और चोर चोर कहके चिल्लाने के कारण संदेही द्वारा बुजुर्ग महिला कुंवर बाई के मुह को दबाकर पलंग में गिराकर दिवाल आल्मीरा में रखे रेजर ब्लेड से महिला के पेट एवं गर्दन में ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया एंव उसके दूसरे कमरे में लेजाकर प्लास्टिक के ड्रम के उपर बैठाकर उसके मुह को दबाये रखा जिससे कुछ देर में महिला की मृत्यु हो गयी ।

इसके बाद महिला के द्वारा गले में पहने माला जिसमे सोने की एक पत्ती लगी हुई थी दोनो हाथ के चांदी के ऐठी और उसके बिस्तर पर रखे मोबाईल को लेकर अपने घर के बाड़ी में पॉलीथीन में भरकर छुपा दिया था । जो आरोपी द्वारा पुलिस को गवाहो के समक्ष बरामद करवाया गया है। । आरोपी रोशन उईके उम्र 26 साल निवासी कोकपुर थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव के खिलाफ प्रर्याप्त साक्ष्य सबुत मिलने से आज दिनांक 01.10.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यालय ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया ।

• अन्धे कत्ल की गुत्थी सुलझाने मे – उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा, फॉरेंसिंक अधिकारी डॉ0 मोहन पटेल, निरीक्षक भरत बरेठ, सउनि० विजय साहू, म०प्र०आर० माया सिंह गौर, प्र०आर० अनिल शुक्ला . आर० अवध किशोर, मनीष, योगेश साहू, चौवा लाल यादव, जामिन्द्र वर्मा केदार कोर्राम, मुकेश सोनवानी, म०आर० रिना निषाद, रितु रात्रे का विशेष योगदान रहा है ।

Advertisements

You cannot copy content of this page