
राजनांदगांव – कोरोना की तीसरी लहर से बचने कोरोना वैक्सीन का तीसरा डोज लगाया जा रहा है। राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी आज प्रथम पंक्ति पर कार्यरत पुलिस के अधिकारी, कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाया गया।
राजनांदगांव शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में फ्रंटलाइन कर्मचारियों के रूप में कार्यरत पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाई गई, कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की तीसरी डोज लगाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में व्यवस्था की गई थी, जहां पहुंच कर पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने बूस्टर डोज लगवाया है। बूस्टर डोज को लेकर राजनंदगांव नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस गौरव राय ने कहा कि कोरोना संक्रमण के तीसरे दौर में वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाना काफी आवश्यक है, यह बूस्टर डोज कोरोना के घातक होने से हमारा बचाव करेगा।

कोरोना संक्रमण के दौर में स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ ही पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी कोरोना के रोकथाम के लिए प्रथम पंक्ति पर रहकर कार्य करते हैं, इसे देखते हुए शासन के द्वारा पुलिस कर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर मानते हुए कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगाए जाने निर्देश जारी किया गया, जिसके तहत भीड़ से बचने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ही बूस्टर डोज लगाने की व्यवस्था की गई। यहां बड़ी संख्या में पहुंचकर पुलिस जवानों ने कोरोना वैक्सीन के तीसरी डोज लगवाई है।









































