back to top

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने परिवार परामर्श केंद्र की कांउसलरों से किया सौजन्य भेंट…

राजनांदगांव- पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा महिला प्रकोष्ठ में संचालित परिवार परामर्श केंद्र की महिला कांउसलरो से सौजन्य भेंट कर श्रीफल, शॉल एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला कांउसलरों को नए साल की बधाई देते हुए कांउसलिंग में होने वाली परेशानियों के बारे में चर्चा की एवं कांउसलिंग में परिवारों को सुदृढ़ करने के लिए अच्छे से कार्य करने हेतु बताया गया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती सुरेशा चौबे, उप पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती नेहा वर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी निरीक्षक श्रीमती सतरूपा तारम एवं महिला प्रकोष्ठ के पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page