back to top

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा क्राईम मीटिंग में लंबित मामलों कि की गई समीक्षा…

🔹 अपराध रोकने एवं असामाजिक गतिविधियों व अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर अंकुश लगाने दिए सख्त निर्देश।
🔹 नशीले पदार्थ गांजा, ड्रग्स/नारकोटिक्स के मामलों पर अभियान चलाकर कार्यवाही करने एवं इन्टेन्सिव पब्लिक एवेरनेश प्रोग्राम चलाकर जागरूकता फैलाने का दिया आदेश।
🔹 चाकूबाजों व गुण्डा बदमाशों का हिस्ट्रीशीट खोलने एवं ज्यादा से ज्यादा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारियों को दिया सख्त निर्देश।
🔹 महिला, बच्चों एवं बुजुर्गों से संबंधी शिकायत व रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करने एवं लापरवाही नहीं बरतने की दी हिदायत।
🔹 अभियान चलाकर स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने को कहा गया।
🔹 नक्सल ऑपरेशन तेज कर नक्सल गतिविधियों पर लगाया जायेगा अंकशु।

Advertisements

राजनांदगांव – दिनांक 29.01.2022 को पुलिस अधिक्षक कार्यालय राजनांदगांव के सभागार में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा राजपत्रित अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों का क्राईम मीटिंग लिया गया, जिसमें लंबित अपराधों, लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा खनिज, रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश जारी किया गया है इसी परिपेक्ष्य में सभी थाना/चौकी प्रभारी को अपने अपने थाना क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ तेज करने, स्थायी वारंटीयों को जेल भेजने हेतु हिदायत दी गई साथ ही चाकूबाजों, गुण्डा बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हिस्ट्रीशीट गुण्डा रजिस्टर में नाम दर्ज कर निगाह रखने हेतु निर्देशित किया गया। महिला, बच्चों एवं बुजुर्गो पर होने वाले अपराधों में विशेष रूचि लेकर त्वरित कार्यवाही करने को कहा गया। समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में निजात कार्यक्रम के तहत नारकोटिक्स व ड्रग्स के खिलाफ इन्टेन्सिव पब्लिक एवेरनेश प्रोग्राम चलाकर जागरूकता फैलाने व नशे के आदी लोगों की काउंसिलिग/उपचार- हेतु शासन-प्रशासन न्यायपालिका एवं समाज के सभी लोगों को एकजुट करने एवं नशीले पदार्थ गांजा, ड्रग्स/नारकोटिक्स के मामलों पर कानूनी कार्यवाही करने तथा कोटपा एक्ट पर भी कार्यवाही करने के दिये आदेश।

राजनांदगांव के ज्यादातर थाने नक्सल प्रभावित होने के करण नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु योजनाबद्ध तरीके से सर्चिंग अभियान चलाने पर जोर दिया गया। पुलिस विभाग अनुशासित विभाग है इसकी मर्यादा का पालन करते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण ड्यूटी करें लापरवाही पूर्वक ड्यूटी करने वालों को विभागीय सजा एवं अच्छे कार्य करने करने वालों को पुरस्कृत करने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा दी गई हिदायत।

Advertisements

You cannot copy content of this page