back to top

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा थाना खैरागढ़, ओपी जालबांधा, एवं घुमका थाना का किया गया औचक निरीक्षण…

-पुलिसिंग को चुस्त दुरुस्त करने हेतु दिए निर्देश
राजनांदगांव – दिनांक 03.02.2022 को पुलिस अधीक्षक संतोष सिहं द्वारा थाना खैरागढ़, ओपी जालबांधा एवं घुमका थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने के लंबित मामलों को किसी भी स्थिति में जल्द से जल्द पूरा करने दिया गया हिदायत।

Advertisements

थाना के साफसफाई, सस्त्रागार, रिकार्ड रूम, बैरक आदि का निरीक्षण किये पुराने दस्तावेजों को नष्टीकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाने में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों से शालीनता पूर्ण व्यवहार करने के साथ फरियादियों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए विशेष ध्यान रखने हेतु समझाईस दिया गया। साथ ही आपराधिक तत्वों के मन में पुलिस का खौफ होना चाहिए इसके लिए अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त तेज करने व सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, हिस्ट्रीशीटरों व असामाजिक तत्वो पर सतत् निगाह रखने को कहा गया।

उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों से रूबरू हुए और उनका हालचाल जाना थाना के अभिलेखों के संबंध में भी पूछताछ करते हुए पुलिसकर्मियों को उनके डयूटी के प्रति कर्तव्य और दायित्व के प्रति उचित दिशा निर्देश दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page