back to top

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निजात अभियान के तहत अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रही महिला को चिखली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार….

राजनांदगांव – पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष कुमार सिंह द्वारा निजात अभियान अंतर्गत अवैध नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों पर कडी कार्यवाही करने हेतु दिये निर्देश पर अति0 पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के दिशा निर्देश एवं सीएसपी गौरव राय व निरीक्षक अलेक्जेंडर किरो थाना प्रभारी कोतवाली राजनांदगांव के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी चिखली शक्ति सिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थो की बिक्री करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

Advertisements

निजात अभियान के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान स्टेशनपारा वार्ड न0 13, में अवैध रूप से गांजा बिक्री होने की सूचना पर, अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रही हसिना बानो पति स्व0 घनश्याम सिंह ठाकूर उम्र 40 साल निवासी स्टेशनपारा वार्ड न0 13 चौकी चिखली राजनांदगांव को अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री करते हूए पकडा गया। आरोपिया के पास से एक थैला में रखे 01 किलो 900 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम 780 को समक्ष गवाहन के जप्त कर आरोपिया हसीना बानो के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत विधिवत् कार्यवाही कर आरोपिया को दिनांक 12.05.2022 को गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी शक्ति सिंह, सउनि राजेश्वर सिंह, सउनि नंदकुमार फरदिया, आर0 1439 गिरजाशंकर देवांगन, आर01602 बीरेन्द्र मण्डावी, आर0 1224 राजकुमार बंजारा, म0आर0 939 सुल्ताना बेगम, म0आर0 1245 संयोगिता कोमरे, का महत्वपूर्ण योगदान एवं भूमिका रहा है।

आरोपी :- हसिना बानो पति स्व0 घनश्याम सिंह ठाकूर उम्र 40 साल निवासी स्टेशनपारा वार्ड न0 13 चौकी चिखली राजनांदगांव
जप्ती :- एक थैला में रखे 01 किलो 900 ग्राम गांजा एवं बिक्री की रमक 780 रूपये।

Advertisements

You cannot copy content of this page