राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग द्वारा किया गया रात्रि गस्त चेक…

राजनांदगांव – दिनांक 04.01.2024 की रात्रि पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग द्वारा स्वयं रात्रि 02ः00 बजे शहर के विभिन्न चौक चौराहों में पहुंच कर रात्रि गश्त ड्यूटी में तैनात जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, गश्ती टीम एवं स्टेटिक प्वाइंट के जवानों को चेक कर ब्रीफ किया गया।

उनके द्वारा जवानों की हौसलाअफजायी करते हुए उन्हें ठंढ़ में भी अच्छे से व सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने व चौक चौराहों एवं गली मोहलों में गश्त करते रहने और रात्रि में घुमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर संदिग्ध पाये जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।