back to top

राजनांदगांव : मतदाता जागरूकता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर किया जाएगा पुरस्कृत…


राजनांदगांव 04 जनवरी 2024। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2024 को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

Advertisements

पुरस्कार प्राप्त करने हेतु इच्छुक जिले के अधिकारी-कर्मचारी तैयार किए गए क्रिएटिव व स्लोगन को संकलित कर अपना नामांकन 5 जनवरी 2024 के पूर्व कार्यालय जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं नोडल अधिकारी (स्वीप) राजनांदगांव को करने कहा गया है।


जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं सहायक नोडल अधिकारी (स्वीप) श्रीमती रश्मि सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता के तहत जिला एवं राज्य के समाचार पत्रों में प्रकाशन हेतु सोशल मीडिया में प्रयोग तथा होर्डिंग बैनर पोस्टर व दीवारों पर प्रकाशन हेतु नारा लेखन में प्रयुक्त होने वाले क्रिएटिव एवं मतदाता जागरूकता के संदेशों को उत्कृष्टता से डिजाइन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा।

जिले से प्राप्त नामांकन को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा संवीक्षा उपरांत पुरस्कार हेतु पात्र अधिकारी-कर्मचारी का चयन किया जाएगा। पुरस्कार के लिए चयनित अधिकारी-कर्मचारी को 7500 रूपए एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page