back to top

राजनांदगांव : पुलिस अधीक्षक डी.श्रवण द्वारा ग्राम गठुला में लगाया गया जनदर्शन…

राजनांदगांव- मुख्यमंत्री छ.ग. शासन भूपेश बघेल एवं डी.जी.पी. अशोक जुनेजा के मन्सानुरूप पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी.श्रवण द्वारा दिनांक 13.11.2021 को ओ.पी. चिखली क्षेत्रांतर्गत ग्राम गठुला में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा मेश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय, एस.डी.ओ.पी. ऑप्स मानपुर लोकेश देवांगन, पुलिस चौकी प्रभारी चिखली शक्ति सिंह व स्टाफ सम्मिलित हुए।

इस जनदर्शन में ग्राम गठुला एवं आसपास के ग्रामवासी क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री, जमीन विवाद, क्षेत्र में पेट्रोलिंग एवं एक्सीडेंट के हॉटस्पोट पर स्टोपर की मांग पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब की रोकथाम हेतु त्वरित कार्यवाही करने एवं दुर्घटनाजन्य स्थानों पर स्टॉपर की व्यवस्था करने हेतु ओ.पी. चिखली प्रभारी को बोला गया। ग्रामवासियों के निवेदन पर गांव के ही एक अवैध शराब व्यापारी को समक्ष बुलाकर उसे चेतावनी दी गई जिसपर उसके द्वारा अपने कृत्य पर माफी मांगी गई और भविष्य में इस प्रकार की कोई भी अवैध कार्य न करने का आश्वासन दिया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में गश्त हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव को निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय, एस.डी.ओ.पी. लोकेश देवांगन, पुलिस चौकी प्रभारी चिखली शक्ति सिंह व स्टाफ के साथ गठुला व उसके आसपास के ग्रामों में गश्त किया गया। यह कार्यवाही सतत् आगे भी जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page