
राजनांदगांव 5 नवम्बर। राज्य शासन के निर्देशानुसार भगवान महावीर स्वामी निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 9 नवम्बर दिन सोमवार को नगर निगम सीमाक्षेत्र स्थित समस्त पशुवध गृह एवं मटन मार्केट पूर्णरूपेण बंद रहेंगे।
नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर पशुवध एवं विक्रय कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित सुनिश्चित करने कहा है।
आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को उक्त दिवस पर मांस विक्रय करते पाये जाने पर मांस जप्त करने, 5000 रूपये अर्थदण्ड वसूलने एवं संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।
उन्होंने समस्त स्वच्छता निरीक्षकों से कहा है कि उपरोक्त आदेश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करे एवं अपने संबंधित क्षेत्रों में पर्यवेक्षण रखे।










































