back to top

राजनांदगांव : पुलिस का मानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया, महिला की पता तलाश कर एक सप्ताह पूर्व गुम हुआ पर्स एवं दस्तावेज को सही सलामत लौटाया…

राजनांदगांव – दिनांक 21.01.2022 को प्रआर गिरीश निषाद राज कुमार वर्मा व महिला आर कुन्ती कुजाम जो बस स्टैण्ड अम्बागढ़ चौकी तरफ जा रहे थे। उसी दौरान एक गुलाबी रंग का पर्स मिला। तब आस पास के लोगों से पुछताछ किया गया जो जानने से इंकार किया।

तब पर्स खोलने पर उसके अंदर में आधार कार्ड, पैन कार्ड मो.सा. का आर सी कार्ड, ड्रायवरी लायसेस, वोटर आई डी. स्टेट बैंक का एटीएम कार्ड एवं अन्य बैंक का एटीएम कार्ड मिला तब आधार कार्ड में लिखे नाम पते के आधार पर पता करने हेतू अपने-अपने मोबाईल नम्बरो के ग्रुप में डालकर तथा वाट्सअप मोबाईल में कार्ड के फोटो को स्टेटस रखकर पता तलाश किया गया जो तृप्ति हर्डीकर निवासी तिलक नगर बिलासपुर जो वर्तमान में मेरेगांव में रहना बताई है थाना उपस्थित आये जिसे उसके समान को प्रदाय किया गया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page