back to top

राजनांदगांव : पुलिस जवानों को CPR प्रशिक्षण ,जीवन रक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित…

नव वर्ष के दृष्टिगत आपातकाल की परिस्थितियों से निपटने एवं आम जन की सहायता के लिए, राजनांदगाँव पुलिस ने स्किल डेवलपमेंट के तहत CPR एवं फर्स्ट ऐड किट के प्रयोग के संबंध में जिला अस्पताल में ली ट्रेनिंग।

Advertisements

राजनंदगांव पुलिस के संकल्प-
पुलिस – पब्लिक पार्टनरशिप से “ज़ीरो इंसिडेंट – ज़ीरो एक्सीडेंट” के लक्ष्य हेतु एक और प्रयास।

आपात स्थिति में जीवन रक्षक कौशल को लेकर पुलिस जवानों को विशेष प्रशिक्षण

आज जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर राजनांदगांव पुलिस द्वारा पुलिस जवानों के लिए CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) एवं फर्स्ट एड किट के उपयोग संबंधी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 50 पुलिस जवानों ने सहभागिता की, जिनमें विभिन्न थाना क्षेत्रों, पुलिस लाइन तथा डायल-112 पेट्रोलिंग इकाई के जवान सम्मिलित रहे। प्रशिक्षण विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दिया गया, जिसमें आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल जीवन रक्षक उपायों, प्राथमिक उपचार एवं दुर्घटना या आकस्मिक घटनाओं के दौरान त्वरित सहायता प्रदान करने की व्यावहारिक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस बल को न केवल कानून-व्यवस्था संधारण में बल्कि मानवीय सेवा और आपदा/आपात स्थितियों में प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता (First Responder) के रूप में और अधिक सक्षम बनाना है।

राजनांदगांव पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस जवानों की कार्यकुशलता एवं संवेदनशीलता को और सुदृढ़ किया जाएगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page