back to top

राजनांदगांव : पुलिस थाना खडगांव के द्वारा नशे के विरूद्व चलाया जा रहा ऑपरेशन निजात, ग्राम वासियों एवं बच्चों को नशे के विरुद्ध लड़ने के लिए दी गई विस्तार से जानकारी…

राजनांदगांव – दिनांक 24/06/2022 को ग्राम जक्के में पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह(भा.पु.से.)के निर्देशन, ओएसडी अक्षय कुमार व अति0 पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा जनता व पुलिस के बीच संबंध एवं सहयोग स्थापित करने एवं नशा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम जक्के के ग्राम वासियों एवं बच्चों को नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

Advertisements

जानकारी देते हुये ग्राम वासियों को नशा उन्मूलन जागरूकता के तहत ड्रग्स /नारकोटिक्स,नशीला पदार्थ, सीरिंज,नशीले टेबलेट उपयोग न करने के लिये जागरूक किया गया व कोई भी गांजा,ड्रग्स, अफीम,उपयोग करने वाले व्यक्ति की जानकारी मिलती है तो पुलिस को जानकारी देने हेतु आग्रह किया गया इसी दौरान सायबर क्राइम , एटीएम फ्राड, महिला संबंधी अपराध के संबंध में शिकायत दर्ज करने हेतु अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए समझाया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page