back to top

राजनांदगांव : पुलिस थाना गैंदाटोला के द्वारा नशे के विरूद्व चलाया जा रहा निजात अभियान…

राजनांदगांव – दिनांक 04/06/2022 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह(भा.पु.से.)के निर्देशन,OSD पुलिस मोहला मानपुर चौकी अक्षय कुमार,अति0 पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अम्बागढ़ चौकी अर्जुन कुमार कुर्रे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गैंदाटोला निरीक्षक संतोष कुमार ठाकुर के नेतृत्व में आज के निजात कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम लाट मेटा मैं नेशनल खो खो हरियाणा के लिए चयन हेतु जिला नारायणपुर कोंडा गांव दुर्ग राजनांदगांव कांकेर से आए खिलाड़ी गन एवं कोच अरुण शुक्ला राम सरपंच नरेश शुक्ला एवं अन्य ग्रामवासी को संबोधित करते हुये निजात अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुये नशा उन्मूलन जागरूकता के तहत ड्रग्स /नारकोटिक्स,नशीला पदार्थ, सीरिंज,नशीले टेबलेट उपयोग न करने के लिये जागरूक किया गया।

Advertisements

इसी दौरान सायबर क्राइम , एटीएम फ्राड,, की जानकारी के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए समझाया गया। उपस्थित खिलाड़ी गण कोच एवं ग्राम वासियों ने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की,गैंदाटोला पुलिस द्वारा क्षेत्र के गांव गांव में जाकर, दीवालो में पेंट- फ्लेक्स के माध्यम से “निजात अभियान “के अंतर्गत आम लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page