
राजनांदगांव- आज दिनांक 21.01.2025 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के आव्हान पर नाथु नवागांव स्थित सन ग्रुप के चेयरमेन श्री सुनील अग्रवाल के सौजन्य से विभिन्न फैक्ट्रीयों मे ंकार्यरत मजदूरों को 300 नग हेलमेट वितरण किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग द्वारा सभी दो पहिया वाहन चालकों को स्वयं की सुरक्षा एवं अपने परिवारों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझाते हुए सदैव दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की समझाईश दी गई। इस अवसर पर सन ग्रुप के डायरेक्टर श्री रचित अग्रवाल, श्री अमित जैन, श्री शशांक अग्रवाल, श्री अनुराग अग्रवाल एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।Advertisements










































