
राजनांदगांव पुलिस द्वारा बाहर से आये मुसाफिरों/फेरी वालों, अवैध अप्रवासी भारतीय तथा अन्य गुण्डा बदमाश व संदिग्धो की पहचान हेतु अभियान चलाकर अटल आवास लखोली में लगभग 125 से अधिक घरों को चेक किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स एवं नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में थाना कोतवाली, बसंतपुर एवं ओपी चिखली, तुमड़ीबोड़, सुरगी पुलिस, आजाक प्रभारियों द्वारा अपने दलबल के साथ पेन्ड्री अटल अवास के 125 से अधिक घरों को चेक किया गया।
चोरी, लूट एवं अन्य अपरधारों में लगाम लगाने के लिए संदिग्धों को किया जा रहा चेकिंग।
अभियान के दौरान आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, आदि चेक कर तस्दीक किया गया।
चेकिंग के दौरान संदिग्ध लोगों को थाना लाकर किया गया पूछताछ।
संदिग्ध व्यक्तियों के पास से 01 तलवार मिलने पर उसके के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई।
01 व्यक्ति के पास से गांजा पौधा जप्त कर उसके विरूद्ध एनडीपीएस के तहत् कार्यवाही की गई।

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री मुकेश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के नेतृत्व में चोरी, लूट, झपटमारी, चाकूबाजी, नशीले पदाथों की तस्करी आदि की घटना की रोकथाम के लिए दिनांक 27.06.2025 को थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू, ओपी चिखली प्रभारी निरीक्षक उमेश बघेल, ओपी सुरगी प्रभारी निरीक्षक संकरगिरी गोस्वामी,
ओपी तुमडीबोड़ प्रभारी दिलीप पटेल, ओपी सुकुलदैहान प्रभारी मनीष धु्रव सहित लगभग 150 से अधिक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत अटल आवास लखोली के आवासीय परिसर में जाकर वहां स्थित 125 से अधिक घरों को चेक किया गया एवं उनमें रहने वाले लोगों की भी तलाशी ली गई वहां रह रहे मकान मालिकों, किरायदार व अन्य बाहरी मुसाफिरों की भी चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान लोगों के आधार कार्ड, पेनकार्ड, ड्राईविंग लायसेंस, आदि चेक कर तस्दीक किया गया। गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश तथा उपद्रिवि तत्वों की भी चेकिंग की गई इस दौरान एक व्यक्ति के पास गांजा के पौधा जप्त किया गया उसके विरूद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई एवं एक व्यक्ति के पास से 01 तलवार मिलने पर उसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई। इस प्रकार जिले के अन्य संदिग्ध इलाकों में कॉबिंग गस्त एवं चेकिंग आगे भी जारी रहेगी।









































