back to top

राजनांदगांव: पुलिस में शिकायत की बात पर हुआ विवाद, सोमनी पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार…

राजनांदगांव। जिले की सोमनी पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए आपसी विवाद कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। दोनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, ग्राम टेडेसरा में पुलिस में शिकायत करने की बात को लेकर दीपक विश्वकर्मा (29 वर्ष) और चन्द्रशेखर बंजारे (20 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम इंदावानी, थाना सोमनी, आपस में विवाद कर रहे थे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया और उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page