back to top

राजनांदगांव: पूर्णिमा स्नान के लिये मोहारा नदी में आवश्यक व्यवस्था करने महापौर ने दिये निर्देश…

मिट्टी का दीया जलाने व गोबर से बने दीये का दीप दान करने नागरिकों से की अपील

Advertisements

राजनांदगांव 13 नवम्बर। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मोहारा स्थित शिवनाथ नदी मेें प्रातः स्नान के लिये आवश्यक व्यवस्था करने निगम के अधिकारियों को निर्देशित किये। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुये कहा कि धार्मिक भावना व शुद्धता का प्रतीक गोबर से बने दिये से नदी में दीप दान करे एवं मिट्टी का दीया जलाये।


महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मोहारा स्थित शिवनाथ नदी के पास मेला का आयोजन किया जाता है, साथ ही इसी दिन प्रातः लोगों के द्वारा पूजा अर्चना कर दीप दान किया जाता है। उन्हांेने मोहारा नदी के आस पास साफ सफाई कर विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था करने अधिकारियों को निर्देशित किये ताकि पूजा अर्चना में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।


महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रातःकालीन नदी के पास पूजा अर्चना कर दीप दान किया जाता है, उन्होंने नागरिकोें से अपील करते हुये कहा कि मिट्टी का दीया जलावे व गोबर के दीये से दीप दान करे क्योकि गोबर धार्मिक कार्यो के साथ साथ शुद्धता का प्रतीक है और यह नदी में मछली के चारा के रूप में भी उपयोग होगा,

जिससे नदी में गंदगी नहीं होगी। प्लास्टिक व डिस्पोजल दीये से गंदगी फैलती है तथा पर्यावरण के लिये भी नुकसानदायक है। उन्हांेने तीन दिवसीय आयोजित मेले में दोपहर में घुमकर मेले का आनंद लेने की अपील की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page