back to top

राजनांदगांव: पूर्व सरपंच राजाराम पचारी ने ग्रामीणों के साथ की धोखाघड़ी, ग्रामीणों ने जिला एवं पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की…

राजनांदगांव- पंचायती राज को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य शासन ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को वित्तीय अधिकार के साथ विभिन्न मूलभूत सुविधा के लिए पूरा अधिकार दिए गए हैं। लेकिन अधिकार मिलने के बाद उचित ढंग से ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने शासन प्रशासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल रहे हैं कि नहीं इसको देखने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समय नहीं होने के कारण ग्रामीणों में आए दिन धोखाधड़ी झांसा मैसेज आ रहे हैं ।

इसी प्रकार राजनांदगांव जिले के अंतर्गत डोंगरगांव जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत आसरा सन 2020 – 21 में पूर्व सरपंच राजा राम पचारी ने शासन द्वारा सुकृत 6 लाख रुपये में महिला मंडल भवन निर्माण के लिए हुआ था किंतु पूर्व सरपंच ने महिला मंडल भवन को साहू समाज भवन में कन्वर्ट करने के लिए ग्राम के सामाजिक बंधुओं से लगभग 1 लाख 80 हजार में रिश्वत के तौर पर लेकर साहू समाज भवन बनाने का झांसा दिया था । किंतु आज ना महिला मंडल भवन बना ना साहू समाज मंडल भवन बना एक लाख में सौदा हो गए जिसमें लगभग 1 लाख रुपये पूर्व सरपंच ने ले लिए बाकी शेष भवन बनने के बाद देने की बात कहे थे।

इस प्रकार से पूर्व सरपंच ने ग्रामीणों के साथ धोखाधड़ी करते हुए शासन को भी धोखे में रख कर स्थानीय सामाजिक बंधुओं को भी धोखे दिए है जिसके विरोध में स्थानीय सामाजिक व्यक्तियों के द्वारा जिले के पुलिस कप्तान व स्थानीय संबंधित थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी की शिकार होने की हवाला देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

Advertisements

You cannot copy content of this page