back to top

राजनांदगांव: पेंड्री–फ़रहद बायपास पर अंगूर से भरा ट्रक पलटा, जनहानि नहीं…

राजनांदगांव। राजनांदगांव के पेंड्री से फ़रहद जाने वाले बायपास मार्ग के समीप नेशनल हाईवे पर आज अचानक एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक सड़क से नीचे लुढ़कते हुए काफी दूर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अंगूर से भरा हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास से गुजर रहे लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और चालक सुरक्षित बताया जा रहा है।