राजनांदगांव: पेन्ड्री एवं इंदिरा नगर में सामुदायिक भवन निर्माण करने महापौर ने किया भूमिपूजन…

पेन्ड्री एवं इंदिरा नगर में सामुदायिक भवन निर्माण करने महापौर ने किया भूमिपूजन

राजनांदगांव 4 अक्टूबर। नगर निगम द्वारा वार्डो में विभिन्न विकास कार्य कराये जा रहे है, विकास कार्य के तहत रोड ,नाली के अलावा सामुदायिक भवन, उद्यान, मुक्तिधाम उन्नयन, खेल मैदान, मंच आदि कार्य प्राथमिकता के आधार पर वार्डो में कराये जा रहे है।

इसी कडी में आज वार्ड नं. 22 मोहद्दिशे आजम स्कूल के पास राज्य प्रवर्तित मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत 5.00 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण एवं वार्ड 41 इंदिरा नगर शिव मंदिर के पास महापौर निधि अंतर्गत 5.00 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन विस्तार तथा इंदिरा नगर में वृंदावन कालोनी के पास राज्य प्रवर्तित मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत 10.00 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, के लिये दोनोे वार्डो में अलग अलग आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण सर्वश्री मधुकर वंजारी,सतीश मसीह, भागचंद साहू, राजेश गुप्ता चम्पू, पार्षद प्रतिनिधि श्री इशाक खान विशेष रूप से उपस्थित थे।
भूमि पूजन के दोनो वार्डो में आयोजित अलग अलग कार्यक्रम में मोहद्दिशे आजम स्कूल के संरक्षण हाजी हसन अली, हाजी तनवीर अहमद, सैय्यद अली अहमद गुड्डू, सैय्यद हासम अली, सैय्यद आसिफ अली,अय्युब खान, सैय्यद अफजल अली, शकील रजवी, आफताब अहमद, अकरम खान,सुल्तान अली, सैय्यद आरिफ अली,मो. आतिफ अली, यासीन खान, अहमद रजा, प्रिंसिपल रुबीना खान तथा इंदिरा नगर के बिन्दु साहू, राधा साहू, पुर्णिमा यादव, निर्मला यादव, बुधन्तीन साहू, सुनीता यादव, नारायणी वर्मा, समारी साहू, डुला बाई सोनकर, भोलाराम साहू, देवेन्द्र यादव, रामेश्वरी देवांगन, पुष्पा लोहार, नीतू गोड़, जगदीश साहू, गोपाल सोनकर, लता सुधाकर, सबाना साहू आदि ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

स्वागत के बाद अतिथियों द्वारा अलग अलग वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि वार्डवासियों की सुविधा के लिये नगर निगम द्वारा विकास कार्य कराया जाता है, विभिन्न वार्डो में मांग अनुसार मुख्यमंत्री घोषणा, अधोसंरचना मद, राज्य प्रवर्तित योजना के अलावा अन्य मदो से सामुदायिक भवन मंच, उद्यान, मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब व चौक चौराहो का सौदर्यीकरण कार्य किया जाता है,इसी कडी में आज दोनो वार्ड में सामुदायिक भवन निर्माण के लिये भूिम पूजन किया जा रहा है।

जिसका अतिशीघ्र निर्माण कराया जायेगा, भवन बनने से वार्डो में होने वाले विभिन्न आयोजनों में सुविधा होगी। वार्डवासियो की मांग अनुसार इसी प्रकार विकास कार्य कराये जायेगे। इस अवसर पर उप अभियंता श्री अनिमेष चन्द्राकर सहित दोनो वार्ड के वार्डवासी उपस्थित थे।