back to top

राजनांदगांव :आयुक्त ने की निर्माण कार्यो की समीक्षा…

आयुक्त ने की निर्माण कार्यो की समीक्षा

Advertisements

आगामी आचार संहिता को देखते हुये कार्यादेश हुये कार्य तत्काल प्रारंभ करने के दिये निर्देश

राजनांदगांव 4 अक्टूबर। निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता आज निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में तकनीकि अधिकारियों से आगामी आचार संहिता को देखते हुये शहर में चल रहे निर्माण कार्यो एवं योजना के कार्यो को अतिशीघ्र पूर्ण करने एवं कार्यादेश हुये कार्य तत्काल प्रारंभ करने निर्देशित कियेे।
बैठक में आयुक्त श्री गुप्ता ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यो की वार्डवार जानकारी लेकर समस्त निर्माण कार्य में तेजी लाकर समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी सहायक अभियंताओं से कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा, विधायक, सांसद निधि व अन्य योजनांतर्गत चल रहे कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करे तथा पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यो की शासन को उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजना सुनिश्चित करे, जिन कार्यो की उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं भेज पाये है उसे तत्काल भेजना सुनिश्चित करे।

इसके अलावा उन्होंने शहर में चल रहे निर्माण कार्य के प्रगति की वार्डवार जानकारी लेकर कहा कि निर्माण कार्यो में तेजी लावे तथा कार्यो मंे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये एवं गौठान निर्माण के शेष कार्य जल्द पूर्ण करने के अलावा यूपा योजनांतर्गत किये जा रहे कार्य के अलावा अन्य कार्य मंे गति लाने के निर्देश दिये। उन्हांेने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिये आचार सहिता लगने वाली है जिसे ध्यान में रखते हुये जिन कार्यो के कार्यादेश हो चुके है उक्त कार्य तत्काल प्रारंभ कराये, संबंधित सभी ठेकेदारों से कल से ही मटेरियल डालने निर्देशित करे।
आयुक्त श्री गुप्ता ने डामरीकरण एवं पेचवर्क के शेष कार्य तत्काल प्रारंभ करने संबंधित ठेकेदारों को निर्देश दिये।

उन्होंने कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके से कहा कि सभी तकनीकि अधिकारी अपने अपने प्रभारित वार्ड में चल रहे कार्यो में प्रगति लावे एवं प्रारंभ होने वाले कार्यो को तत्काल प्रारंभ कराये तथा मानिटरिंग करे, इस संबध में उन्हे निर्देशित करें। उन्होंने कहा कि आचार सहिता लगते ही सम्पत्ति विरूपण के कार्य किया जाना है, इसके लिये टीम गठित करने के निर्देश दिये। साथ ही मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था मुहैया कराने तैयारी करने निर्देशित किये।

Advertisements

You cannot copy content of this page