back to top

राजनांदगांव : पैसे की लेनदेन में एक युवक की गला रेत कर हत्या…

राजनांदगांव दुर्गा चौक और बाल गोविंद चौक के बीच कल एक 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। युवक का नाम आसिफ खान दुर्गा चौक निवासी बताया जा रहा है हत्या के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी । आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद तथा सीसीटीवी फुटेज से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अमन खान उम्र 20 वर्ष निवासी पठान पारा का रहने वाला है।

Advertisements

कुछ दिन पहले ही आरोपी और अमन खान के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट हुई थी जिसमें आसिफ ने अमन की पिटाई कर दी थी पिटाई की घटना के बाद आसिफ से बदला लेने के नियत से कल रात अमन खान ने मौका पाया और आसिफ के ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया जिससे आसिफ की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

You cannot copy content of this page