राजनांदगांव : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन 15 जनवरी तक…


राजनांदगांव 04 जनवरी 2024। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखने वाले अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थी 15 जनवरी 2024 तक नवीन एवं नवीनीकरण हेतु ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हंै।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि प्रस्ताव लॉक करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2024 तक एवं स्वीकृति लॉक करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2024 तक है। ऑनलाईन आवेदन, प्रस्ताव एवं स्वीकृति लॉक की कार्रवाई वेबसाईट http://postmatricscholarship.cg.nic/ पर की जा सकती है।