back to top

राजनांदगांव : जिले के नवपदस्थ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने किया कार्यभार ग्रहण…

राजनांदगांव 05 जनवरी 2024। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज सुबह कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पूर्व कलेक्टर श्री डोंमन सिंह ने नवनियुक्त कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को कार्यभार सौंपा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल वर्ष 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। 

कार्यभार ग्रहण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री गिरिश रामटेके, एसडीएम डोंगरगांव श्री अश्वन पुसाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

Advertisements

You cannot copy content of this page