
राजनांदगांव – डोंगरगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत मडियान में संचालित पोस्ट मैट्रिक बालिका छात्रावास का छत टपक रहा है यह छात्रावास वर्ष २०१३ से संचालित है छात्रावास बागरेकसा जाने वाले मार्ग पर वह पर पास में ही आदिम जाति सहकारी समिति और बाजार लगता है और छात्रावास भवन के सामने ही पंचायत द्वारा व्यवसायिक परिसर का आधा-अधूरा निर्माण हुआ़ है
और पीछे ही छात्रावासी बच्चों के भोजन निर्माण हेतु लकड़ी का खंभा गड़ाकर कच्चा शेड बनाकर खाना बनाया जा रहा है छात्रावास ५० शीटर है वर्तमान में २८ छात्राये छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही हैं बालिका छात्रावास होने के बाद भी सुरक्षा हेतु बाउंड्री वाल नहीं, संवेदनशील क्षेत्र होने के बाद भी महिला होमगार्ड भी पदस्थ नहीं है पूर्व से ही व्यवस्था ऐसे चल रही है तत्कालीन अधीक्षिका के द्वारा ध्यान नहीं दिये जाने कारण ऐसे हालात निर्मित है और प्रभारी छात्रावास अधीक्षिका चार-पांच हास्टल संभाल रही हैं

और हास्टल को दैनिक वेतनभोगी महिला ३ कर्मचारियो के भरोसे चल रहा है बालिका छात्रावास के नये भवन का निर्माण विगत २०२१ से शुरू हुआ है लेकिन अभी तक अपूर्ण है और छात्रावास भवन में किचन, विधुत व्यवस्था हेतु टांसफार्मर और पीने के पानी हेतु भी व्यवस्था नहीं है और संबंधित विभाग नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के बाद भी मौन धारण कर शासन की योजना को हवा में उड़ाने में लगा है ? और छात्रावासी बालिकाएं अपने घर से दूर ऐसे माहौल में रह कर पढ़ने को मजबूर।









































