back to top

राजनांदगांव: पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन 30 नवम्बर तक…

राजनांदगांव 03 नवम्बर 2021। जिले में संचालित सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, कृषि, उद्यानिकी, फार्मेसी आदि के संस्था प्रमुख छात्रवृत्ति प्रभारी और संस्था में अध्ययनरत् अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2021-22 पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (महाविद्यालय स्तर) के आवेदन 30 नवम्बर 2021 तक कर सकते हैं।

Advertisements

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (महाविद्यालय स्तर) के आवेदन स्वीकृति और वितरण के लिए वेबसाईट  http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/   पर ऑनलाईन प्रारंभ कर दी गई है। विद्यार्थियों के पंजीयन एवं संस्थाओं को प्रस्ताव, स्वीकृति  लॉक करने के लिए विभाग द्वारा तिथि 12 दिसम्बर 2021 तक निर्धारित की गई है। आर्डर लॉक करने की तिथि 20 दिसम्बर 2021 तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद शिक्षा सत्र 2021-22 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन स्वीकृत नहीं की जाएगी।

छात्रवृत्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास राजनांदगांव कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Advertisements

You cannot copy content of this page