
राजनांदगांव शासकीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास अंबागढ़ चौकी के सत्र 2021-22 के छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शनिवार 25 दिसंबर को छात्रावास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ ली। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल मानिकपुरी ने छात्रावास के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जुरेशिया एवं अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय अंबागढ़ चैकी के प्राचार्य डाॅ केआर मंडावी ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष श्री रितेश मेश्राम, जनसंपर्क अधिकारी जिला बस्तर श्री चंद्रेश ठाकुर, पार्षद श्रीमती शीतल भुआर्य, अविनाश कोमरे, श्री मनीष बंसोड़ सहित श्री संतकुमार नेताम, श्री भूपेन्द्र मंडावी, श्री अरविंद गोटे, श्री लखन शोरी, श्री विद्याभूषण कुपार्य, अमर घावड़े सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।
इस अवसर मुख्य अतिथि श्री अनिल मानिकपुरी ने छात्रावास के गौरवशाली परंपरा की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को इसे अक्ष्क्षुण बनाए रखने को कहा। उन्होंने छात्रावासी जीवन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से इसका सदुपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के अध्यक्ष डाॅ केआर मंडावी ने आज के समय को घोर प्रतिस्पर्धापूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर सचेत और क्रियाशील रहने को कहा। नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री रितेश मेश्राम ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री चंद्रेश ठाकुर ने कहा कि छात्रावास संस्कार भूमि और वंचित वर्गों के विद्यार्थियों के लिए संरक्षण स्थली है। यहां पर विद्यार्थियों को जीवन की बुनियादी तहजीब सिखलाई जाती है।
श्री ठाकुर ने कहा कि दुनिया में कोई भी कार्य असंभव नहीं है, बस आवश्यकता है, दृढ़ इच्छाशक्ति और लक्ष्य के प्रति समर्पण की। उन्होंने विद्यार्थियों को नशापान और अन्य दुव्र्यसनों से दूर रहने तथा अपने में निरंतर स्वाध्याय, शिष्टाचार, संवेदनशीलता जैसे नैतिक और मानवीय गुणों का विकास करने को कहा। इस अवसर पर अतिथियों ने छात्रावास के सेवानिवृत्त भृत्य श्री रामदयाल मंडावी को शाॅल और श्रीफल भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में छात्रावास के अधीक्षक श्री टोमेन्द्र ठाकुर, श्री नीलकंठ कोमरे, श्री पवन सोरी, श्री प्रकाश नेताम, अश्विन कोठारी, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष श्री रोहित धुर्वे, सचिव श्री रोहित टेकाम, श्री इंद्रदेव हारमे, श्री सुरेन्द्र कोर्राम, प्रदीप कोरेटी, संजय उसारे सहित जनप्रतिनिधिगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।









































