back to top

राजनांदगांव : प्रतिबंधित प्लास्टिक पर निगम की प्रतिदिन कार्यवाही…

खैरागढ रोड के 12 ठेला खोमचा वालो पर 1850 रूपये जुर्माना, 2.5 किलो पालिथीन जप्त

Advertisements

राजनांदगांव 12 जनवरी। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाये जाने कार्यवाही पर नगर निगम सख्ती बरत रही है और प्रतिदिन अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग पर जुर्माना कर जप्ती की कार्यवाही कर रही है।

इसी कडी मंे आज खैरागढ रोड में अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने 12 ठेला खोमचा वालों पर कार्यवाही करते हुये 1 हजार रूपये 8 सौ 50 रूपये जुर्माना कर 2.5 किलो पालीथिन जप्त किये। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण एवं प्रत्येक व्यक्ति व पशु-पक्षियों को प्लास्टिक के नुकसान से बचाने शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध करने कडे कदम उठा रही है।

शासन के मंशानुरूप नगर निगम द्वारा भी अभियान चलाकर प्रतिदिन प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय एवं उपयोग के विरूद्ध कडी कार्यवाही कर रही है।


निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान पर कहा कि आज प्लास्टिक पर्यावरण को नुकसान पहुॅचाने के साथ साथ मानव जीवन सहित जीव जन्तु के स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव डाल रहा है, फिर भी लोग इसका उपयोग कर रहे है। इसके नुकसान से बचाने शासन द्वारा इसके विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाया जा रहा है।

शासन मंशानुरूप नगर निगम का स्वास्थ्य अमला भी शहर में प्रतिदिन सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नहीं करने समझाईस दे रहे है, समझाईस उपरांत विक्रय व उपयोग करते पाये जाने पर लगातार कडी कार्यवाही की जा रही हैै। कार्यवाही की कडी में आज खैरागढ रोड में फल ठेला वाले 12 लोगों गोपी साहू, राजकुमार साहू, दिनेश साहू, रजनी पटेल,पिंटू साहू, शेरू खान से 2-2 सौ रूपये दीपक रजक से 150 रूपये एवं आदर्श यादव,

संजय नंदनवार, प्रकाश सिन्हा, राजकुमार व गिरधारी शर्मा से 1-1 सौ रूपये इस प्रकार कुल 1 हजार रूपये 8 सौ 50 रूपये रूपये अर्थदण्ड वसूला गया एवं 2.5 किलो पालीथिन जप्त किये। उक्त अभियान प्रतिदिन जारी रहेगी। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील करते हुये कहा कि अपने प्रतिष्ठानों की नियमित साफ-सफाई रखे एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग न करे।

साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करते हुये जब भी घर से निकले कपडे के थैला लेकर निकले तथा लोगो को भी इसके लिये प्रेरित करे, ताकि प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव से बचा जा सके।

Advertisements

You cannot copy content of this page