back to top

राजनांदगांव : प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय पर साईनाथ प्लास्टिक, बजाज प्लास्टिक एवं कांकरिया प्लास्टिक पर निगम ने लगाये 4-4 हजार रूपये अर्थदण्ड…

राजनांदगांव 5 जुलाई। शासन निर्देश के अनुक्रम में प्लास्टिक मुक्त नगर की परिकल्पना को साकार करने सिंग यूज प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित किये जाने निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने नगर निगम की टीम गठित की है। गठित टीम प्रतिदिन निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय नही करने समझाईस देकर कार्यवाही कर रहे है। कार्यवाही की कडी मेें आज प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा एवं टीम द्वारा श्री साईनाथ प्लास्टिक, बजाज प्लास्टिक तथा कांकरिया प्लास्टिक दुकान में अलग अलग दबीस देकर प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय करते पाये जाने पर 4-4 हजार रूपये अर्थदण्ड वसूला गया।

Advertisements


आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित करने शासन निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम द्वारा प्रतिदिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जॉच कर साफ सफाई रखने, प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग व विक्रय पर प्रतिबंध किये जाने समझाईस देने की कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी में आज श्री साईनाथ प्लास्टिक कामठी लाईन, बजाज प्लास्टिक मछली पसरा एवं कांकरिया प्लास्टिक शनि मंदिर रोड में जा कर अलग अलग दबीस दी गई, जहॉ प्रतिबंधित प्लास्टिक विक्रय करते पाया गया।

जिसपर प्र. स्वास्थ्य अधिकारी श्री मिश्रा एवं टीम ने कार्यवाही करते हुये 4-4 हजार रूपये अर्थदण्ड वसूला, उक्त कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी। आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि आज प्लास्टिक के कारण पर्यावरण पर सीधा प्रभाव पड रहा है,साथ ही जानवर द्वारा इसे खाने पर उनके शरीर पर दुष्प्रभाव पड रहा है। इन बातो को ध्यान में रखकर शासन ने इसके विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक के टुकडे पर्यावरण में जहरीले रसायन छोडते है,

जो इंसानों एवं जानवरों के लिये खतरनाक साबित होता है। इसके अलावा सिंगल युज प्लास्टिक का कचरा बारिश के पानी को जमीन के नीचे जाने से रोकता है, जिससे जमीन के जलस्तर कमी आती है। इससे होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुये उन्होेंने व्यापारियों एवं नागरिकोें से अपील करते हुये कहा है कि सिंगल युज प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय न करे और इससे होने वाले नुकसान तथा न्यायालयीन कार्यवाही से बचे।

उन्होंने कहा कि कौशल विकास उन्नयन के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त महिला समुहो द्वारा कपडे का कैरी बैग का निर्माण किया जा रहा है। जिसका आप लोग उपयोग करे,जिससे प्लास्टिक कैरी बैग में प्रतिबंध लगेगा साथ ही महिला समुहो को रोजगार भी प्राप्त होगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page