राजनांदगांव। जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष व पार्षद दल के प्रवक्ता शिव वर्मा ने सभी प्रदेशवासियों को धनतेरस की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने कहा कि कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र – मंन्थन के समय भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। भारत सरकार ने धनतेरस को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, धनतेरस इस साल 2 नवंबर 2021 दिन मंगलवार के दिन मनाया जाएगा. 2 नवंबर को प्रदोष काल शाम 5 बजकर 37 मिनट से रात 8 बजकर 11 मिनट तक का है. वहीं वृषभ काल शाम 6.18 मिनट से रात 8.14 मिनट तक रहेगा. धनतेरस पर पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 6.18 मिनट से रात 8.14 मिनट तक रहेगा.4 दिन पहले धनतेरस के दिन से पांच दिवसीय दिवाली के त्योहार की शुरुआत हो जाती है।
इस वर्ष 2 नवंबर को धनतरेस का त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन ही आयुर्वेदिक शास्त्र के जनक और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे। इस दिन माता लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी के आभूषण, वाहन खरीदने और किसी प्रॉपर्टी या फिर प्लॉट आदि में निवेश करना बेहद ही शुभ माना जाता है।
इस दिन लोग झाडू-बर्तन से लेकर लगभग सभी चीजों की शॉपिंग करते हैं। धनतेरस के इस खास अवसर पर आप परिजनों और दोस्तों को इन संदेशों के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं।










































