back to top

राजनांदगांव: बुद्धिष्ट युथ फाउण्डेशन ने दी आस्था बोरकर को बधाई…

-शैक्षणिक क्रांति की प्रेरणास्त्रोत एवं भारत की पहली महिला अध्यापिका क्रांतिज्योति सावित्री आई फूले जी की फोटो भेंट कर दी गई बधाई।

Advertisements

राजनांदगांव।छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर बौद्ध समाज एवं संस्कारधानी राजनांदगांव को गौरवान्वित करने वाली आस्था बोरकर को बुद्धिष्ट युथ फाउण्डेशन,जिला राजनांदगांव(छ.ग.) के सदस्यों द्वारा शैक्षणिक क्रांति की प्रेरणास्त्रोत एवं भारत की पहली महिला अध्यापिका क्रांतिज्योति सावित्री आई फूले जी की फोटो भेंट कर बधाई दी गई।

आस्था बोरकर द्वारा सावित्री आई फूले जी के संघर्ष एवं आदर्शो को सभी महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया गया। बुद्धिष्ट युथ फाउण्डेशन,जिला राजनांदगांव (छ.ग.) द्वारा 26 नवंबर संविधान दिवस पर आयोजित संविधान दिवस दौड़ हाफ मैराथन में आस्था बोरकर को शामिल होने के लिऐ आमंत्रित किया गया।इस अवसर पर बुद्धिष्ट युथ फाउण्डेशन,जिला राजनांदगांव(छ.ग.) के सदस्यों में दीपेश शेंडे, तुषार पाटिल, शीतल रामटेके, हितेंद्र रंगारी, निलेश ठावरे, प्रतीक मेश्राम एवं पियुष उके उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page