
राजनांदगांव। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा पश्चिम ग्रामीण मंडल द्वारा ग्राम सुंदरा स्थित कबीर कुटी धाम में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री जी से प्रेरणा लेते हुए लगभग 83 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज साहू, रोहित चंद्राकर, दिनेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, जनपद सदस्य श्रीमती खुशबू साहू, श्रीमती पुष्पा गायकवाड़, गुलाब वर्मा, कोमल टंडन, डॉ. बलराम निर्मलकर, के.के. वैष्णव, हेतल भोजानी, आलोक झा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने रक्तदान को सबसे बड़ा मानव धर्म बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सेवा भाव से प्रेरित होकर भाजपा कार्यकर्ता निरंतर समाजहित और जनसेवा के कार्य कर रहे हैं।
यह आयोजन ग्रामीण अंचल में सेवा और सहयोग की मिसाल बन गया, जहां युवाओं से लेकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को यादगार बनाया।










































