back to top

राजनांदगांव: प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा लगाया गया फूड स्टॉल…

राजनांदगांव 26 जुलाई 2026। प्रयास आवासीय विद्यालय राजनांदगांव में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं व्यवहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों द्वारा फूड स्टॉल का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों द्वारा संचालित फूड स्टॉल में नींबू पानी, फिंगर चिप्स, स्वीट डिश, स्वीट कॉर्न, सूप, भेल, आलू गोलगप्पा, करोंदा चाट सहित विभिन्न व्यंजन तैयार किए गए थे। फूड स्टॉल के लिए सामग्री का प्रबंधन, ग्राहकों से संवाद अन्य व्यवस्थाओं का संचालन विद्यार्थियों द्वारा किया गया। 

विद्यार्थियों में जीवनोपयोगी कौशल, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, आत्मविश्वास, संचार कौशल, व्यवहारिक अनुभव एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए विद्यालय में समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। फूड स्टॉल में अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक एवं अभिभावकों में शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। 
Advertisements

You cannot copy content of this page