back to top

राजनांदगांव : प्रशासनिक लचरता पर है सांसद का आक्रमण – गीता घासी साहू…

राजनांदगांव : जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने कांग्रेस के उन बयानों की निंदा की है जिसके तहत कतिपय नेताओं द्वारा धीरी नल जल योजना को भाजपा शासनकाल से जोड़ा जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने उक्त योजना पेयजल की आपूर्ति के उद्देश्य से कराई थी. श्री सिंह कोई तकनीकी दक्ष व्यक्ति नहीं है जो इंटरवेल का निर्माण कहां और कैसे हो बताएं. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित पूर्व सांसद के प्रयासों की सराहना करना छोड़ कांग्रेसियों की आलोचना उनके विघ्न संतोष को प्रदर्शित करता है उनके द्वारा तो राजनादगांव के हित के लिए कोई कार्य नहीं किया जा सकता है तो वे इसी बात पर खुश हैं की पीएचई विभाग ने उन्हें आलोचना का अवसर दे दिया. 

कांग्रेस के नेता जो आरोप लगा रहे है उनसे मांग है की वे अपने सरकर के माध्यम से जनहित के मुद्दे को ध्यान में रखते  हुए कार्यपालन अभियन्ता को हटा कर  निष्पक्ष  टीम गठित किया जाये एवं जो भी  दोषी व्यक्ति है उसके ऊपर कार्यवाही किया जाये जिससे सच्चाई सामने आये यह आरोप प्रत्यारोप का दौर नहीं है 24 गाँव के नागरिको को पानी कैसे मिले इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए.

Advertisements

You cannot copy content of this page