back to top

राजनांदगांव: प्रशासन की अनूठी पहल से किया गया टीकाकरण….

दुर्गम वन में बसे कोराचागढ़ में मनाया गया कोविड-19 टीका उत्सव

Advertisements

राजनांदगांव – मानपुर से 10 किलोमीटर की दूरी पर दुर्गम वनों और पहाड़ों के बीच बसा है कोराचागढ़। प्राचीन काल से यहां राजप्रथा चली आ रही है। जागरूकता के अभाव में शासकीय योजनाओं को यहां तक पहुंचाने प्रशासन द्वारा विशेष कार्य किए जा रहे हैं। कोविड टीकाकरण के लिए अनूठी पहल कर नायब तहसीलदार सृजल साहू को 84 गांव के राजा श्री अजब शाह मंडावी से वार्तालाप के लिए भेजा गया।

राजा से कोविड अनुकूल व्यवहार के विषय पर मुलाकात सार्थक साबित हुई और जागरूकता का परिणाम यह रहा कि आसपास के गावों से गुरूवार को टीका लगवाने 200 लोग पहुंच गए।

अनुविभागीय अधिकारी मोहला राहुल रजक के नेतृत्व में मौके पर तहसीलदार सुरेंद्र उर्वशा, सृजल साहू, बीएमओ गोविंद कौशिक, जनपद सीईओ डीडी मंडले भी मौजूद थे। संकुल समन्वयक हर्षवर्धन श्रीवास्तव, सेक्टर अधिकारी रोहन कलामे, शिक्षकगण, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन की सक्रिय भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page