back to top

राजनांदगांव : प्रातःकालीन आयुक्त पहुचे वार्डो में सफाई देख निर्माण कार्यो का लिया जायजा…

प्रातःकालीन आयुक्त पहुचे वार्डो में, पुराना बस स्टैण्ड, भरकापारा, लोहार पारा, मठपारा में सफाई देख निर्माण कार्यो का लिया जायजा

Advertisements

पुराना बस स्टैण्ड में नाली निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के दिये निर्देश

राजनांदगांव 15 फरवरी। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता निगम के तकनीकि एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ प्रतिदिन प्रातः शहर में सफाई एवं निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे है, इसी कडी में आज वार्ड नं. 28 एवं 29 के पुराना बस स्टैण्ड, भरकापारा, लोहार पारा, काली माई मंदिर रोड तथा मठपारा में पैदल भ्रमण कर एक ओर जहॉ साफ सफाई देखे, वही दूसरी ओर निर्माण कार्य देख गुणवत्ता के साथ समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।


आयुक्त श्री गुप्ता पुराना बस स्टैण्ड का निरीक्षण कर आर.सी.सी. रोड निर्माण देेखे एवं नाली निर्माण अतिशीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होंने बस स्टैण्ड में नागरिकों से चर्चा कर साफ सफाई रखने, दुकानदारों से झिल्ली पन्नी का उपयोग नहीं करने समझाईस दिये। उन्होंने लोहार पारा में डामरीकरण पेचवर्क कार्य निरीक्षण कर आवागमन को ध्यान में रखकर पेचवर्क कार्य करने के निर्देश दिये।

उनके द्वारा परशुराम भवन में मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत निर्माणाधीन भवन विस्तार कार्य देख कहा कि चुकि यह सामाजिक भवन है और यहॉ पर आये दिन आयोजन होते रहते है, इसे ध्यान में रखकर समाज वालों के अनुरूप निर्माण कार्य पूर्ण करे।

उन्होंने कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेेके से कहा कि वार्डाे में चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लावे एवं अप्रांरभ कार्य तत्काल प्रांरभ करावे।
आयुक्त श्री गुप्ता अग्रसेन भवन के पास निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास व निर्मित आवास का निरीक्षण कर निर्माणाधीन आवास के मालिक को निर्माण कार्य में तेजी लाने कहॉ कि जितनी जल्दी कार्य करायेगे उतनी जल्दी किश्त की राशि आपकों प्राप्त होगी।

उन्होंने निर्मित आवास के निरीक्षण के दौरान मकान मालिक से आवास निर्माण के दौरान परेशानी के बारे में जानकारी ली, मकान मालिक ने बताया कि आवास निर्माण में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई समय मंे सभी किश्त मिले, पहले कच्चे मकान मंे रहते थे सरकार की आवास योजना का लाभ मिला और आज हम पक्के मकान में अपने परिवार के साथ निवास कर रहे है।


भरकापारा एसएलआरएम सेन्टर में साफ सफाई के अभाव पर सेन्टर प्रभारी को प्रतिदिन सफाई करने कचरा पृथककरण करने कड़ाई से निर्देशित किये। उन्हांेने कहा कि घर घर कचरा संग्रहण गाडी समय पर वार्डो मंे निकले एवं कचरा डालने का संदेश नियमित रूप से गाडियों में बजता रहे। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी श्री दीपक अग्रवाल से लोकमान्य तिलक की प्रतिमा के पास साफ सफाई कर प्रतिमा को पानी से धुलाई कराने कहा।

उन्होंने पुराना बस स्टैण्ड स्थित सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर सुलभ के संचालक को आवश्यक मरम्मत एवं सीट बदलने के निर्देश देते हुये कहा कि साफ सफाई के अलावा उपयोग करने वालो की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जावे। उन्होंने वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक श्री राजेश मिश्रा से सुलभ शौचालयों की समय समय पर मानिटरिंग करने एवं मठपारा रोड में डिवाईडर के किनारे साफ सफाई कर कचरा उठाने के निर्देश दिये।


निरीक्षण के दौरान प्र. सहायक अभियंता श्री दिलीप मरकाम, उप अभियंता श्रीमती ज्योति साहू व श्री अनुप पाण्डे, स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव, जिला समन्वयक एसबीएम श्री देवेश साहू व श्री कीर्तन साहू, उद्यान सह प्रभारी श्री दिलीप गिरी,प्रधानमंत्री आवास के सीएलटीसी श्री अंकुर मिश्रा उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page