back to top

राजनांदगांव : प्रायमरी और मिडिल स्कूल रेंगाकठेरा एवं हायर सेकेंडरी स्कूल टेड़ेसरा में शाला प्रवेशोत्सव का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव 18 जून 2022। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन एवं एसडीएम अरूण वर्मा के निर्देशन में तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता ने प्रायमरी और मिडिल स्कूल रेंगाकठेरा के  शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों और विभिन्न कक्षाओं के बच्चों का तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। तहसीलदार गुप्ता ने होनहार छात्रों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। साथ ही छात्रों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन का स्वाद भी लिया। इस अवसर पर छात्रों को गणवेश और पुस्तक का भी वितरण किया गया।

Advertisements

शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल टेड़ेसरा में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में शाला के कक्षा दसवीं में 92 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने वाली छात्रा राजनंदिनी चौहान  एवं 91 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा डिंपल साहू सहित विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान आने वाले विद्यार्थिीयों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य दीपक ठाकुर, सरपंच, शाला विकास समिति के अध्यक्ष, छात्रों के पालक, शाला कर्मचारी, पटवारी व कोटवार उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page